आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023 में नंबर वन टीम के रूप में उतरेगा भारत

0 366

नई दिल्ली : इंदौर में दूसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया (Australia) पर मिली 99 रनों की शानदार जीत के बाद, भारतीय क्रिकेट टीम आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023 में नंबर वन टीम (number one team) के रूप में उतरेगी। इंदौर में भारत की जीत ने यह सुनिश्चित कर दिया है कि वे आईसीसी पुरुष वनडे टीम रैंकिंग में नंबर 1 टीम के रूप में क्रिकेट विश्व कप में उतरेंगे। श्रृंखला की शुरुआत से पहले भारतीय टीम को रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंचने के लिए कम से कम दो जीत की आवश्यकता थी।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मोहाली में पहला वनडे जीतने के बाद भारत वनडे रैंकिंग शिखर पर पहुंच गई। वे अब सभी प्रारूपों में नंबर एक टीम के रूप में सर्वोच्च स्थान पर बने रहेंगे, टेस्ट और टी20 में भारतीय टीम पहले ही शीर्ष स्थान पर कब्जा कर चुकी है।

भारत 117 रेटिंग अंकों के साथ शीर्ष स्थान पर है, जबकि पाकिस्तान 115 रेटिंग अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है। दूसरी ओर, ऑस्ट्रेलिया 110 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है। पुरुष क्रिकेट इतिहास में यह केवल दूसरी बार है जब किसी टीम ने सभी प्रारूपों में नंबर 1 रैंकिंग हासिल की है। इससे पहले, केवल दक्षिण अफ्रीका ने अगस्त 2012 में यह उपलब्धि हासिल की थी।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.