रसोई गैस पर सब्सिडी बढ़ाकर उज्ज्वला लाभार्थियों के लिए अब 300 रुपये प्रति सिलेंडर कर दी

0 486

नई दिल्ली : उज्ज्वला लाभार्थियों के लिए रसोई गैस पर सब्सिडी बढ़ाकर अब 300 रुपये प्रति सिलेंडर कर दी। पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव और छह महीने दूर लोकसभा चुनाव को देखते हुए सरकार ने बुधवार को उज्ज्वला योजना के तहत दिए जाने वाले रसोई गैस सिलेंडर पर सब्सिडी मौजूदा 200 रुपये से बढ़ाकर 300 रुपये प्रति सिलेंडर कर दी। यह निर्णय केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा लिया गया, जिसकी बुधवार को बैठक हुई थी।

सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कैबिनेट बैठक के बाद मीडियाकर्मियों को बताया कि उज्ज्वला लाभार्थियों के लिए सब्सिडी मौजूदा 200 रुपये प्रति सिलेंडर से बढ़ाकर 300 रुपये प्रति सिलेंडर कर दी गई है। 29 अगस्त को सरकार ने उज्ज्वला लाभार्थियों सहित सभी उपभोक्ताओं के लिए घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 200 रुपये की कटौती की थी।

उज्ज्वला लाभार्थियों को वर्तमान में प्रति 14.2 किलोग्राम सिलेंडर के लिए 703 रुपये का भुगतान करना पड़ता है, जबकि बाजार मूल्य 903 रुपये है। बुधवार के फैसले के बाद अब एक लाभार्थी को 603 रुपये का भुगतान करना होगा। 300 रुपये की बढ़ी हुई सब्सिडी सीधे उज्ज्वला लाभार्थियों के बैंक खातों में जमा की जाएगी।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.