आयुष्मान भव अभियान: 15 दिन में 70 हजार लोगों ने लिया अंगदान का संकल्प, महिलाएं रहीं सबसे आगे

0 322

नई दिल्ली : आयुष्मान भव अभियान के तहत पहली बार देश में 15 दिनों के अंदर 70 हजार लोगों ने अंगदान का संकल्प लिया। इनमें महिलाओं की संख्या सबसे अधिक रही। 17 सितंबर से दो अक्तूबर के बीच चले अभियान के लिए सरकार ने अंगदान के लिए एक नेशनल रजिस्ट्री लॉन्च की है, जहां मोबाइल नंबर, आधार कार्ड, ईमेल और पता देने के साथ ही ई-हस्ताक्षर के साथ अंगदान का फार्म भरा जाता है।

अब तक 70,444 लोगों ने अंगदान का संकल्प लिया है। इसमें 40,216 महिलाएं और 29,973 पुरुष शामिल हैं। अंगदान का संकल्प लेने वालों में सबसे अधिक महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश से हैं, जहां क्रमश: 19824 और 14487 ने अंगदान करने का फैसला लिया है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने मंगलवार को नेशनल अंगदान रजिस्ट्री में सभी अंगों को दान करने का संकल्प फार्म भरा है। साथ ही, आपातकालीन स्थिति में संपर्क के लिए अपने बेटे पवन की जानकारी दी है। स्वास्थ्य मंत्री का कहना है कि वह स्वयं सभी मंत्री और नेताओं से अंगदान के लिए आगे आने की अपील करेंगे।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.