मुजफ्फरनगर में RPF का फर्जी दरोगा गिरफ्तार, लाखों रुपये हड़पने के आरोप

0 423

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के थाना नई मंडी इलाके से पुलिस ने फर्जी आरपीएफ दरोगा (एसआई) तासीन चौधरी को गिरफ्त में लिया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण प्रजापत ने बुधवार को बताया कि एक महीने पहले दिल्ली निवासी लाडली नामक युवती ने नई मंडी थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़िता का आरोप है कि मखियाली निवासी तासीन चौधरी से उसकी मुलाकात हुई तो उसने खुद को आरपीएफ का दारोगा बताया और उसे अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। धोखे में रखकर उससे शादी कर ली।

बाद में तासीन ने उससे 4.50 लाख रुपये हड़प लिए। पीड़िता ने कहा कि तासीन ने पहली शादी छिपाकर और झांसा देकर गांव हरसौली निवासी तरन्नुम नामक युवती से दूसरी शादी कर ली। बाद में उससे भी 3 लाख रुपये ठग लिए थे। तरन्नुम को फोन पर तीन तलाक दे दिया।

पीड़िता ने बताया कि जब आरोपी की सच्चाई का पता चला तो पुलिस में शिकायत की। पुलिस ने आरोपी तासीन चौधरी को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से वर्दी समेत कई आपत्तिजनक सामान मिले हैं। आरोपी के खिलाफ जांच चल रही है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.