बड़ा हादसाः पूजा करने के बाद सेल्फी लेने के चक्कर में नदी में डूबीं पांच नाबालिग लड़कियां

0 369

पटना: बिहार के भोजपुर जिले में सोन नदी में गिरने से पांच नाबालिग लड़कियों की मौत होने की आशंका है। यह घटना जिले के चंडी थाना अंतर्गत बहियारा गांव में हुई, जब महिलाएं जितिया त्योहार के अवसर पर पूजा करने नदी तट पर गई थीं।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि लड़कियां पूजा करने के बाद जब सेल्फी ले रही थीं, उसी समय उनका संतुलन बिगड़ गया और वे नदी में गिर गईं। मौके पर स्थानीय पुलिस और एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया। अभी तक किसी भी लड़की का शव बरामद नहीं हुआ था।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.