PPP Model in UP : यूपी में पहली बार PPP मोड पर मेडिकल कॉलेज की स्थापना…..

0 647

PPP Model in UP : उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने गुरुवार को उनके सरकारी आवास पर सम्भल और महराजगंज जनपद में सार्वजनिक निजी साझेदारी (पीपीपी) से स्थापित होने वाले मेडिकल कॉलेज के सम्बन्ध में राज्य सरकार तथा पीपीपी साझेदार के मध्य सहमति पत्र (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। इस मौके पर एमओयू दस्तावेजों का आदान-प्रदान किया गया। एक सरकारी बयान के मुताबिक इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर बहुप्रतिष्ठित संस्थाओं श्री सिद्धि विनायक ट्रस्ट, बरेली एवं शांति फाउण्डेशन ट्रस्ट, महराजगंज द्वारा प्रदेश में पीपीपी तरीके मेडिकल कॉलेज की स्थापना के काम को आगे बढ़ाया जा रहा है।

सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश में पहली बार किसी मेडिकल कॉलेज की स्थापना पीपीपी तरीके से की जा रही है। चिकित्सा शिक्षा विभाग इस कार्य को समयबद्ध ढंग से आगे बढ़ाए। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 16 जनपदों में पीपीपी तरीके से मेडिकल कॉलेज के निर्माण की कार्यवाही को युद्ध स्तर पर आगे बढ़ाया जाएगा तथा इसी क्रम में आज जनपद महराजगंज और सम्भल में 330-330 बेड के मेडिकल कॉलेज बनाने की कार्यवाही को पारदर्शिता के साथ नेशनल मेडिकल कमिशन की शर्तों के आधार पर आगे बढ़ाया जा रहा है।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राज्य सरकार ने पीपीपी पार्टनर शांति फाउण्डेशन और श्री सिद्धि विनायक ट्रस्ट के लिए जनपद महराजगंज और सम्भल में साल 2024 तक मेडिकल कॉलेज की स्थापना करने का लक्ष्य तय किया है। उन्होंने विश्वास जताते हुए कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य इंफ्रास्ट्रक्चर और स्वास्थ्य शिक्षा को और मजबूत करने के लिए 14 जनपदों में भी मेडिकल कॉलेज की स्थापना के लिए एमओयू पारदर्शी तरीके से जल्द ही पूरे होंगे।

Also Read:-“किसी गरीब की झोपड़ी या दुकान पर ना चले बुलडोजर वरना…”: योगी आदित्यनाथ

रिपोर्ट – तान्या अग्रवाल

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.