विधानसभा चुनावों को लेकर पुलिस ने कसी कमर, आईजी ने ली जिला पुलिस अधिकारियों की क्राइम मीटिंग

0 299

भरतपुर: जिला एसपी कार्यालय भरतपुर में आईजी रुपिंदर सिंघ ने भरतपुर पुलिस अधिकारीयो के साथ क्राइम मीटिंग ली। इस मीटिंग में कानून व्यवस्था, अपराध और आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारी को लेकर विस्तृत चर्चा गई। भरतपुर रेंज आईजी रूपेंद्र सिंह ने बताया जिला पुलिस कार्यालय भरतपुर में एसपी मृदुल कच्छावा सहित एडिशनल एसपी को और थाना अधिकारियों के साथ जिले में अपराध की रोकथाम के साथ साथ कानून व्यवस्था बनाए रखने एवं विधानसभा चुनाव 2023 तैयारी को लेकर विस्तृत चर्चा कर दिशा निर्देश दिए। मीटिंग में उपस्थित सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि जिले में शांति-सद्भाव और निष्पक्ष मतदान कराने के साथ जिले में अपराध नियंत्रण, लंबित मामलों के जल्द समाधान और अपराधियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जाए।

वही आईजी ने बताया कि चुनावों को लेकर अब पुलिस के सामने दोहरा चेलेंज है क्योंकि जिले में कानून व्यवस्था और अपराध को नियंत्रित करने के साथ बाहर से आने वाली एजेंसियों के साथ समन्वय बनाकर ड्यूटी करते हुए जिम्मेदारी निभाना है। वहीं जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने कहा कि चुनाव को मध्य नजर रखते हुए हिस्ट्री शीटरो के साथ सामाजिक तत्वों पर पुलिस के अधिकारियों को निगरानी रखने के निर्देशित देते हुए उन्हें पाबंद करने की बात भी कही है। वही यूपी और हरियाणा सीमावर्ती क्षेत्रों में चेक पोस्ट बनाकर वाहनों की गहनता से जांच करने के भी निर्देश दिए हैं।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.