Mission Karnataka 2023 : जानिए बीजेपी 12 अप्रैल कर्नाटक में कौनसा मिशन चलाएगी

0 627

Mission Karnataka 2023 :  कर्नाटक में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए बीजेपी ने कमर कस ली है। बीजेपी ने इन चुनावों के लिए अभियान अभी से शुरू कर दिया है और 12 अप्रैल से बीजेपी अपना संपर्क अभियान चलाएगी।

बीजेपी ने अपने मजबूत संगठन को ध्यान में रखते हुए 3 टीमें बनाई हैं। जिसमें पहली टीम की कमान बीजेपी राष्ट्रीय महासचिव और कर्नाटक प्रभारी अरुण सिंह के हाथों में होगी। अरुण सिंह की टीम में कुल 8 सदस्य होंगे, जिसमें येदुरप्पा, गोविंद, आर अशोक और सीटी रवि के नाम शामिल हैं।

वहीं बीजेपी की दूसरी टीम की कमान प्रदेश अध्यक्ष नलिन कटिल को दी गई है। इसमें 7 सदस्य होगें, जिनमें जगदीश शेट्टार और ईश्वरप्पा आदि का नाम शामिल है। वहीं बीजेपी की तीसरी टीम मुख्यमंत्री के नेतृत्व में बनी है। इसमें CM के अलावा सदानंद गौड़ा, प्रहलाद जोशी समेत 9 सदस्य होंगे।

ये तीनों टीमें कर्नाटक के अलग-अलग डिवीजन में जाएंगी। जिसमें टीमें एक डिवीजन में रुककर जिला ईकाई और सभी जनप्रतिनिधियों से बातचीत करेगी और चुनाव की तैयारी करेगी। इस दौरान हर डिवीजन में कार्यकर्ताओं की एक सभा होगी, जिसमें विधानसभा क्षेत्र पर मंथन किया जाएगा।

ये भी पढ़े – Ranbir Kapoor and Alia Bhatt Wedding : रणबीर-आलिया की मेहंदी से लेकर रिसेप्शन तक की पूरी डिटेल्स।

रिपोर्ट – तान्या अग्रवाल

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.