Ranbir Kapoor and Alia Bhatt Wedding : रणबीर-आलिया की मेहंदी से लेकर रिसेप्शन तक की पूरी डिटेल्स।

0 755

Ranbir Kapoor and Alia Bhatt Wedding : बॉलीवुड में बहुत जल्द ही एक बार फिर से शहनाइयां गूंजने वाली है। लम्बे समय से जिस शादी का इंतज़ार सब कर रहें थे वह इंतज़ार खत्म हो गया है। रणबीर और आलिया बहुत जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहें हैं। चलिए जानते है कब और कहाँ होगी शादी। वेडिंग फंक्शन से जुडी डिटेल सामने आई है।

रणबीर-आलिया की शादी का ये फंक्शन 13 अप्रैल से शुरू होगा। 13 अप्रैल को मेहँदी का फंक्शन होगा। 14 अप्रैल को दिन में हल्दी और शाम को संगीत का कार्यकर्म होगा। और रणबीर 15 अप्रैल को आलिया के घर बारात लेकर जाएंगे। मेहँदी से लेकर संगीत तक, रणबीर और आलिया की शादी के सारे कार्यक्रम चेम्बूर के RK Studios में होगा। वहीं उनकी शादी कपूर खानदान के पुराने घर से होगी, जहाँ नीतू कपूर और ऋषि कपूर की शादी हुई थी।

वहीं ब्रह्मात्र के एक्टर्स की शादी का ग्रैंड रिसेप्शन 17 अप्रैल को मुंबई के ताज होटल पैलेस में होगा। इस रिसेप्शन में बॉलीवुड के कई नामी सितारों जैसे करण जोहर, मनीष मल्होत्रा, सिद्धार्थ मल्होत्रा, शाहरुख खान 28 मेहमानों की शामिल होने की खबर है।

Also Read :-VSERV Academy हुआ लॉन्‍च्‌ जाने नौकरी के पहले की तैयारी

रिपोर्ट : अमृतरश्मि

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.