UP News: बागपत में अवैध पटाखा फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार

0 348

बागपत: यूपी के बागपत जिले की बालैनी थाना पुलिस ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अवैध पटाखा फैक्ट्री पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान 205 किलोग्राम 10 प्लास्टिक के छोटे-बडे़ कट्टे में अवैध बने और अधबने पटाखों को जब्त कर दो अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।

आरोपियों की पहचान मोइन और नौशाद के रूप में हुई है। दोनों आरोपी बागपत जिले के दत्तनगर गांव के रहने वाले हैं। दीपावली के आने से पहले ही पटाखों की तस्करी और उनको अवैध तरीके से बनाने का काम शुरू हो चुका है।

बागपत पुलिस भी इस मामले को लेकर काफी सख्ती बरतती दिखाई दे रही है। थाना बालैनी पुलिस ने कहा कि पूछताछ के दौरान आरोपियों से पता चला है कि वह अवैध रूप से पटाखे बनाकर अच्छा मुनाफा कमाते हैं। अब दीपावली त्योहार आदि पर इस्तेमाल होने वाले पटाखे बना रहे थे। आरोपी के पास से पटाखा बनाने के सामान भी जब्त हुए हैं।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.