PNB Scam Case : नीरव मोदी के राइट हैंड सुभाष परब को CBI हिरासत में भेजा

0 620

 PNB Scam Case : पंजाब नेशनल बैंक फ्राड मामले में जांच एजेंसी CBI को बड़ी सफलता हाथ लगी है। CBI ने भगोड़े कारोबारी नीरव मोदी के साथी परब सुभाष शंकर पर शिकंजा कसा है। CBI सुभाष शंकर को इजिप्ट के काहिरा से मुंबई लेकर आई है। उसे विशेष विमान से मुंबई लाया गया है । CBI से पता चला कि सुभाष शंकर, नीरव मोदी का करीबी सहयोगी है। सुभाष शंकर को 13,578 करोड़ रुपये के पीएनबी घोटाले के सिलसिले में मुंबई लाया गया है। सुभाष के खिलाफ रेड कार्नर नोटिस भी जारी हुआ था। सीबीआइ की टीम अब घोटाले को लेकर उससे पूछताछ करेगी।

आरोप है कि बैंकों के साथ हजारो करोड़ के फर्जीवाड़े में सुभाष की भूमिका काफी अहम थी। जनवरी 2018 में यह पंजाब नेशनल बैंक के साथ 13 हजार करोड़ से अधिक का फर्जीवाड़ा सामने आया तो सुभाष भारत छोड़कर भाग गया था। इसी समय मेहुल चोकसी भी भारत छोड़ बाहर भाग गया था।

सीबीआई के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सुभाष सीधे नीरव मोदी को रिपोर्ट करता था, उस मुंबई लाया गया है, उसे हिरासत में रखा गया है। जल्द ही उसे मुंबई कोर्ट में पेश किया जाएगा। रिपोर्ट के अनुसार पीएनबी घोटाले की जांच में यह बात सामने आई है कि सुभाष खुद व्यक्तिगत तौर पर लेटर ऑफ अंडरटेकिंग देता था, उसने फर्जी तरीके से पीएनबी के अधिकारी गोकुलनाथ शेट्टी के साथ मिलकर यह फर्जीवाड़ा किया था।

ये भी पढ़े – Employment Options in Healthcare : Health sector में निकले बड़े रोजगार के अवसर , जानिए कैसे , कहा और कौन कर सकते है Apply

किरीट सोम्मया के पीछे नीरव मोदी पढ़े खबर –   https://youtu.be/YzW8sZQb50w

रिर्पोट – vnation desk 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.