अशोक गहलोत ने रामनवमी और महावीर जयंती पर प्रतिबंध लगाया : अमित शाह

0 366

कुचामन : केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, “अशोक गहलोत ने रामनवमी और महावीर जयंती पर प्रतिबंध लगाया । अशोक गहलोत के प्रशंसक उन्हें जादूगर कहते हैं वो जादूगर तो है ही…इन्होंने जादू कर राजस्थान में बिजली गुल कर दी । स्वास्थ्य की सुविधाएं धुमिल करने का काम अशोक गहलोत ने किया । रोजगारी और कानून-व्यवस्था भी गुम कर दी। राजस्थान के कुचामन में जनसभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने यह बात कही ।

भाजपा के चाणक्य अमित शाह ने कहा गहलोत ने रामनवमी और महावीर जयंती पर प्रतिबंध लगाया है। कोटा में पीएफआई वाले धड़ल्ले से रैली निकाल रहे हैं। पीएम मोदी ने पीएफआई संगठन पर बैन लगाया है। कांग्रेस सरकार ने देश को बर्बाद कर दिया है। देश में सबसे भ्रष्ट सरकार राजस्थान की है। पेपर लीक को लेकर कांग्रेस सरकार कुछ नहीं बोलती है। जादूगर गहलोत ने राजस्थान में बिजली गुल कर दी है ।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.