दिल्ली में ऑड-ईवन 13 नवंबर से लागू नहीं होगा, केजरीवाल सरकार ने किया फैसला

0 288

नई दिल्ली: पर्यावरण मंत्री दिल्ली गोपाल राय (Gopal Rai) ने कहा कि 13 नवंबर से आड ईवन (Odd-even) लागू नहीं होगा. फिलहाल इसको स्थगित किया गया है. अगर स्थिति फिर से गम्भीर होती है तो इस पर विचार किया जायेगा. उन्होंने कहा कि दिल्ली में 8-10 दिन से हवा की गति में दो ठहराव था.

इसकी वजह से प्रदूषण का स्तर गंभीर श्रेणी में पंहुच गया था. रात से जो बारिश हो रही है उसके बाद जो एक्यूआई 450 था वो आज 300 हो गया है और अभी और कम होने की उम्मीद है. अगर स्थिति फिर से गम्भीर होती है तो इस पर (ऑड ईवन) आगे विचार किया जायेगा. दिवाली के बाद सरकार प्रदूषण की समीक्षा बैठक करेगी और उसके बाद फ़ैसला लिया जाएगा.

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.