मराठा-कुनबी छात्रों के लिए महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, शुरू करेंगे हॉस्टल

0 302

महाराष्ट्र: पिछले कुछ दिनों से हम देख रहे है कि एक ओर जहां महाराष्ट्र (Maharashtra) में मराठा आरक्षण (Maratha Reservation) की मांग जोर पकड़ रही है, वहीं दूसरी ओर महाराष्ट्र सरकार (Maharashtra Government) ने मराठा-कुनबी छात्रों (Maratha-Kunbi students) के लिए बड़ा फैसला लिया है। दरअसल महाराष्ट्र सरकार ने राज्य में मराठा और कुनबी समुदाय के छात्रों के लिए हर जिले में आवासीय छात्रावास (Hostel) शुरू करने का निर्णय लिया है। इस फैसले से छात्रों को बड़ी राहत मिलेगी। ऐसे में अब यह देखना होगा कि महाराष्ट्र के इस फैसले से मराठा समुदाय के लोग खुश होते है या नहीं।

मिली जानकारी के मुताबिक, 2018 में मराठा समुदाय के छात्रों के लिए स्थापित सारथी संस्था के माध्यम से जिला स्तर पर छात्रावास शुरू करने का निर्णय लिया गया। इन छात्रावासों के लिए सरकारी, स्थानीय निकाय और बोर्ड की खाली इमारतों को किराए पर देने की मंजूरी दी गई। लेकिन उन्हें कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली इसलिए, सरकार ने अब सीधे तौर पर निजी संस्थाओं को अपने बिल्डिंग में या किराए के बिल्डिंग में छात्रावास शुरू करने की अनुमति दे दी है। नियोजन विभाग ने शैक्षणिक वर्ष 2023-24 से विद्यार्थियों के लिए छात्रावास योजना प्रारंभ करने की प्रक्रिया घोषित कर दी है.ऐसे में अब सरकार के इस फैसले से मराठा और कुनबी समुदाय के बच्चों को इन छात्रावासों का लाभ होगा।

आपको बता दें कि इस छात्रावास में मराठा, कुनबी, कुनबी-मराठा और मराठा-कुनबी छात्र रह सकेंगे। इसके अलावा अन्य समुदाय के छात्र छात्रावासों में प्रवेश ले सकेंगे। स्वतंत्र छात्रावास प्रारंभ करने के लिए कलेक्टोरेट स्तर पर पंजीकृत निजी संस्था का चयन किया जाना है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.