शनि का गोचर, 2025 तक 3 राशियां रहेंगी मालामाल

0 347

उज्‍जैन : शनि (Sani) की शुभ स्थिति व्यक्ति को जीरो से हीरो बना सकती है। शनि का गोचर ज्योतिषीय दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। शनि देव धीमी चाल में भ्रमण करते हैं। तकरीबन ढाई साल तक शनि महाराज एक राशि में विराजमान रहते हैं। फिलहाल शनि अपनी स्वराशि कुंभ राशि में विराजमान हैं। साल 2025 तक शनि कुंभ राशि में गोचर करेंगे। शनि देव की चाल का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा। वहीं, शनि की ये चाल कुछ राशियों के लिए लाभकारी साबित हो सकती है।

तुला राशि
शनि का गोचर तुला राशि वालों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। आपके पांचवें भाव में शनि का गोचर होगा, जिससे आपको संतान से जुड़ी कोई गुड न्यूज मिल सकती है। व्यापारियों के लिए व्यवसाय को बढ़ाने के लिए 2025 तक का समय शुभ माना जा रहा है। सेहत का ख्याल रखें। आर्थिक दिक्कतें भी आपको ज्यादा नहीं सता पाएंगी।

वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए शनि का राशि परिवर्तन लाभदायक माना जा रहा है। आपके दसवें भाव में शनि का गोचर होगा, जो भाग्य का स्थान माना जाता है। बिजनेस वालों को कई अच्छे इन्वेस्टर्स और मौके मिल सकते हैं। शनि के शुभ प्रभाव से आपकी आर्थिक स्थिति भी बेहतर होती नजर आएगी।

सिंह राशि
शनि का राशि परिवर्तन सिंह राशि के लोगों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है। आपके सातवें भाव में शनि का गोचर होगा। अपने पार्टनर के साथ आप हर मुश्किल का सामना करने में सक्षम रहेंगे। कार्यक्षेत्र में प्रमोशन के कई अवसर मिलेंगे। धन वृद्धि होने की भी संभावना है। हेल्थ का खास ख्याल रखने की जरूरत है। आप सुखी जीवन का लाभ उठाएंगे।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.