भरतपुर में कांग्रेस पर जमकर बरसे पीएम मोदी, बोले- गरीबों के लिए मैं जेल जाने को तैयार हूं

0 366

भरतपुर : राजस्थान के भरतपुर में शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। पीएम ने कहा कि कांग्रेस ने राजस्थान की महिलाओं के विश्वास को भी चकनाचूर कर दिया है। कांग्रेस जहां जहां आती है, वहां वहां आतंकवादी, अपराधी और दंगाई बेलगाम हो जाते हैं। इस दौरान कोविड के समय का उदाहरण देते हुए कहा कि पीएम ने कहा कि उस समय पूरा देश डरा हुआ था। हर परिवार चिंतित था। ऐसे में गरीब के बेटे ने सोचा कि गरीब-दलित, पिछड़ों का चूल्हा ना बुझा, कोई बच्चा भूखा ना सोए इसलिए अनाज के भंडार खोल दिए। गरीबों को मुफ्त राशन देना शुरू किया। दिसंबर में मुफ्त राशन की योजना समाप्त हो रही है लेकिन हमने इसे अगले पांच साल के लिए बढ़ा दिया है। इससे कांगेस तिलमिला गई है, नाराज है। कांग्रेस ने मेरे खिलाफ चुनाव आयोग में इतनी बड़ी चिट्ठी दी है। कोर्ट जाने की धमकी दे रही है। लेकिन अगर गरीबों के लिए इस मोदी को जोल भी जाना पड़े तो मैं तैयार हूं।

जनसभा में पीएम ने कहा कि राजस्थान की संस्कृति की रक्षा के लिए यहां भाजपा जरूरी है। अबसे ठीक एक हफ्ते बाद राजस्थान में मतदान होने वाला है। हर तरफ एक ही गूंज है, जन-जन की यही पुकार आ रही है भाजपा सरकार। कुछ लोग यहां खुद को जादूगर कहते हैं। अब उन्हें राजस्थान की जनता कह रही है – 3 दिसंबर कांग्रेस छू मंतर। भाजपा ने राजस्थान में एक शानदार संकल्प पत्र जारी किया है। भाजपा का संकल्प है कि राजस्थान को देश का अग्रणी राज्य बनाएंगे। राजस्थान में भ्रष्टाचार पर कड़ा प्रहार करेंगे। हम बहनों-बेटियों के लिए सुरक्षित माहौल बनाएंगे।

पीएम ने आगे कहा कि ब्रज क्षेत्र में बड़ी मशहूर कहावत है – जा पत्तल में खानों, वा में छेद करनो। कांग्रेस ने यहां आपके साथ ऐसा ही किया है। यहां कांग्रेस सरकार की जिम्मेदारी थी कि वो हर नागरिक के जानमाल की सुरक्षा करे। लेकिन बीते 5 वर्षों में यहां बहनों-बेटियों, दलितों और वंचितों के साथ सबसे ज्यादा अपराध और जुल्म हुआ। होली, रामनवमी या हनुमान जयंती हो, कोई भी त्योहार आप लोग शांति से नहीं मना पाए। दंगे, पत्थरबाजी, कर्फ्यू राजस्थान में यही सब चलता रहा।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.