World Cup: फाइनल में भारत की हार बर्दाश्त नहीं कर पाया बुजुर्ग, सदमे में तोड़ा दम

0 305

लखनऊ : विश्वकप के फाइनल मैच में रविवार को ऑस्ट्रेलिया से भारत की हार से आहत बुजुर्ग की मौत हो गई। रहीमाबाद के रहटा गांव निवासी भाजपा किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष सरोज गुप्ता (Saroj Gupta) ने बताया कि उनके पिता राम गुप्ता (70) भारतीय टीम को हारते देख टीवी बंद कर खाना खाने लगे।

इसके बाद सरोज के मोबाइल पर मैच देखने लगे। भारत की हार के बाद उनकी हालत बिगड़ने लगी तो पास के निजी अस्पताल ले गए। डॉक्टर ने लखनऊ ले जाने की बात कही। मगर रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। भारतीय टीम 50 ओवर में 240 रन पर सिमट गई। ऑस्ट्रेलिया ने 43 ओवर में चार विकेट पर 241 रन बनाकर मैच को जीत लिया। कंगारू टीम के लिए ट्रेविस हेड ने 141 रन की मैज जिताऊ पारी खेली। मार्नश लाबुशेन ने नाबाद 58 रन बनाए। मिचेल मार्श 15, डेविड वॉर्नर सात, स्टीव स्मिथ चार रन बनाकर आउट हुए। ग्लेन मैक्सवेल ने नाबाद दो रन बनाए।

ऑस्ट्रेलिया छठी बार विश्व विजेता बना है। वहीं, भारत का तीसरी बार ट्रॉफी जीतने का सपना टूट गया। उसने टूर्नामेंट में लगातार 10 मैच जीते, लेकिन 11वें मुकाबले में टीम पिछड़ गई। भारत को दूसरी बार ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल में हार का सामना करना पड़ा है। पिछली बार 2003 में रिकी पोंटिंग की कप्तानी वाली टीम ने हराया था।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.