PM मोदी ने रोजगार मेले के तहत 51,000 से अधिक नियुक्ति पत्र वितरित किए

0 328

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रधानमंत्री रोजगार मेले के तहत सरकारी विभागों और संगठनों में नवनियुक्त भर्तियों को 51,000 से अधिक नियुक्ति पत्र वितरित किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “आज 50,000 से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी के लिए नियुक्ति पत्र दिया गया है।..मैं आपको और आपके परिवार को बहुत-बहुत बधाई देता हूं।.. भारत सरकार के कर्मचारी के तौर पर आप सभी को बड़े-बड़े दायित्व निभाना है। आप जिस भी क्षेत्र और पद पर रहें आपकी सर्वोच्च प्राथमिकता देशवासियों की ईज ऑफ लिविंग ही होनी चाहिए।

PM बोले एक अध्ययन के मुताबिक 5 वर्षों में देश के 13 करोड़ से ज्यादा लोग गरीबी से बाहर आए हैं। इससे पता चलता है कि सरकार की योजनाओं का गरीब तक पहुंचना कितना बड़ा परिवर्तन लाता है। आज सुबह ही आपने देखा होगा कि ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ किस तरह गांव-गांव में जा रही है। आपकी तरह ही सरकार के कर्मचारी, सरकार की योजनाओं को गरीब के दरवाजे पर ले जा रहे हैं।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.