जम्मू कश्मीर में भयंकर मुठभेड़, 1 आतंकवादी ढेर

0 304

श्रीनगर: जम्मू कश्मीर (Jammu-Kashmir) के पुलवामा (Pulwama) जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा (Encounter) गया। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा बलों ने बृहस्पतिवार को जिले के अरिहाल इलाके में न्यू कॉलोनी में आतंकवादियों के खिलाफ अभियान प्रारंभ किया जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया। उन्होंने बताया कि अभी यह पता नहीं चल पाया है कि मारा गया आतंकवादी किस संगठन से जुड़ा था।

वहीं मामले पर भारतीय सेना ने बताया है कि विशिष्ट खुफिया इनपुट पर भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस की ओर से पुलवामा में एक संयुक्त अभियान शुरू किया गया। एनकाउंटर के दौरान हथियार और युद्ध जैसे भंडार की बरामदगी के साथ ही एक आतंकवादी को मार गिराया गया है। तलाशी अभियान फिलहाल जारी है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.