नहीं रहीं मलयालम एक्ट्रेस आर सुब्बालक्ष्मी, 87 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

0 307

तिरुवनंतपुरम: मलयालम (Malayalam) फिल्म इंडस्ट्री से एक बुरी खबर सामने आ रही है। फिल्म इंडस्ट्री के सूत्रों द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, एक्ट्रेस आर सुब्बालक्ष्मी (R Subbulakshmi) का गुरुवार रात को निधन हो गया। एक्ट्रेस 30 नवंबर को 87 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह गईं। उन्होंने केरल (Kerala) के तिरुवनंतपुरम (Thiruvananthapuram) के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में अपनी आखिरी सांस ली।

आर सुब्बालक्ष्मी एक एक्ट्रेस होने के साथ-साथ संगीतकार और चित्रकार भी थीं। इतना ही नहीं वो दक्षिण भारत से ऑल इंडिया रेडियो की पहली महिला संगीतकार थीं। उन्होंने 1951 से ऑल इंडिया रेडियो के साथ काम किया था। एक्टिंग डेब्यू करने से पहले, वो जवाहर बालाभवन में संगीत और नृत्य प्रशिक्षक थीं। उन्होंने कई मलयालम फिल्मों में अपनी अदाकारी से फैंस के दिलों में खास जगह बनाई थी।

आर सुब्बालक्ष्मी ने ‘नंदनम’, ‘कल्याणरमन’ और ‘पांडिप्पा’ जैसी कई मलयालम फिल्मों में अपनी भूमिका निभाकर खास पहचान बनाई थीं। वो अक्सर फिल्मों में दादी के रोल में नजर आती थीं। आर सुब्बालक्ष्मी के निधन की खबर से इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। फैंस से लेकर सेलेब्स तक हर कोई उनके निधन पर दुख जता रहा है और उन्हें श्रद्धांजलि दे रहा है। मलयालम फिल्म एक्टर दिलीप ने भी आर सुब्बालक्ष्मी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने अपने फेसबुक अकाउंट से आर सुब्बालक्ष्मी की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “प्यारी दादी मां को श्रद्धांजलि।”

सुब्बालक्ष्मी की छोटी बेटी भी हैं एक्ट्रेस
आर सुब्बालक्ष्मी की शादी दिवंगत कल्याणकृष्णन से हुई थी। एक्ट्रेस अपने पीछे दो बेटियां और एक बेटा को छोड़ गईं। उनकी छोटी बेटी थारा कल्याण भी एक मशहूर एक्ट्रेस और नर्तकी हैं।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.