CM योगी के दौरे को लेकर पुलिस ने किया 3 लेयर सिक्योरिटी का इंतजाम

0 279

ग्रेटर नोएडा : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को ग्रेटर नोएडा आ रहे हैं। उनकी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्ध नगर ने तैयारियां पुख्ता कर ली हैं। मुख्यमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तीन लेयर सिक्योरिटी में 1,500 पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। अपने इस दौर में मुख्यमंत्री एक निजी कॉलेज के कार्यक्रम के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे और उसके बाद वह ग्रेटर नोएडा के गौतम बुद्ध नगर यूनिवर्सिटी में 2 घंटे तक तीनों अथॉरिटी के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ग्रेनो आगमन पर तैयारियां पुलिस ने पूरी कर ली हैं। इस दौरान उनके साथ गौतम बुद्ध नगर की पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह और डीएम मनीष वर्मा भी मौजूद रहेंगे।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.