लखनऊ में बनेंगे चिकित्सा उपकरण, क्यू लाइन बायोटेक ने की मेडिकल इक्विपमेंट निर्माण इकाई तैयार

0 380

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार के विकास परियोजना के प्रोत्साहन स्वरूप आत्मनिर्भर प्रदेश की दशा में उद्योगों की स्थापना एवं संचालन किए जा रहे हैं। सरकार की महत्वाकांक्षी योजना इन्वेस्टर समिट के तहत निवेश परियोजना के अंतर्गत मेसर्स क्यू. लाइन बायोटेक प्रालि. (पीओसीटी ग्रुप) ने लखनऊ में चिकित्सकीय उपकरणों के निर्माण इकाई की स्थापना कर लखनऊ एवं उत्तर प्रदेश को भारत में एक विशेष स्थान प्रदान कराया है।

मेसर्स क्यू. लाइन बायोटेक प्रालि. (पीओसीटी ग्रुप) ने इन्वेस्टर समिट में 500 करोड़ रुपये का निवेश किए जाने का वादा किया था, जिसके प्रथम चरण में 200 करोड़ का निवेश किया जा रहा है। मेसर्स क्यू. लाइन बायोटेक प्रालि. लखनऊ तथा मेसर्स एलीटेक ग्रुप ने स्टैटजिक कोलैबोरेशन करके बुधवार को विश्व स्तरीय उपकरणों के निर्माण, उद्योग का निरीक्षण एवं संतोषजनक सत्यापन किया जा रहा है।

इसके उद्घाटन को जल्द ही आगामी ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को प्रस्ताव भेजा जाएगा। इस निरीक्षण समारोह में एलीटेक ग्रुप के प्रमुख अधिकारी मौरिस वेरडास्डोंक, उपाध्यक्ष बीयू क्लिनिकल सिस्टम्स, रोमेन बर्गौड, उपाध्यक्ष इंटरनेशनल सेल्स, जेमी लुईस, प्रोजेक्ट मैनेजर और एक्सल गीर्ट्स, प्रोजेक्ट मैनेजर, प्रोडक्शन भी उपस्थित थे।

इस निर्माण उद्योग की स्थापना ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आत्मनिर्भर भारत की योजना के अंतर्गत आवाम को रोजगार स्वजन एवं क्षेत्र विकास में देश और प्रदेश को बहुतायत रूप से सहायता प्राप्त होगी। इसके साथ-साथ नए भारत निर्माण में एक अनुकरणीय स्थान भी प्राप्त होगा। कंपनी इस कार्य के लिए वचनबद्ध है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.