World Liver Day : लिवर को रखना है स्वस्थ तो रखे इन बातो का ध्यान

0 903

World Liver Day :  शराब पीना आज लोगों के लिए आम हो चुका है । महिला हो या पुरुष, शराब पीकर पैसे के साथ सेहत को भी खराब कर रहे है । आम भ्रम है कि सप्ताह में पांच दिन शराब पीने और दो दिन शराब न पीने से शरीर को नुकसान नही पहुचता । हकीकत यह है कि सप्ताह में पांच दिन अगर 60 मिलीलीटर से अधिक शराब पी रहे हैं, तो वो आपके शरीर को नुकसान पहुचा सकती है ।

यह नुकसानदेह है,फोर्टिस अस्पताल में गैस्ट्रोएंटरोलाजी और हेपेटोलाजी साइंस विभाग के निदेशक डा. अजय भल्ला ने बताया कि पुरुष सप्ताह में 300 मिलीलीटर और महिलाएं 210 मिलीलीटर से अधिक शराब पीती हैं, तो यह लिवर को फैटी बनाने के साथ शरीर में कई अन्य रोगों की कारण बन जाता है ।

अधिक शराब पीने से एल्कोहोलिक फैटी लिवर और एल्कोहलिक हेपेटाइटिस हो सकता है । स्थिति गंभीर होने पर लिवर ट्रांसप्लांट की जरूरत पड़ती है। लिवर रोगों के प्रति जागरूकता के लिए 19 अप्रैल को विश्व लिवर दिवस मनाया जाता है।

Also Watch : अबतक की top 10 news 

ये भी पढ़े – Yogi Adityanath : यूपी में CM योगी का बड़ा फैसला धार्मिक जुलूस के लिए इजाजत अनिवार्य , लाउडस्पीकर की आवाज धर्मस्थल से बाहर नही जाएगी

रिर्पोट – शिवी अग्रवाल 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.