पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर युवक और युवती ने गाड़ी के आगे कूद कर दी जान, क्या थी वजह?

0 341

बाराबंकी जिले में हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर एक युवक और युवती ने वाहनों के आगे कूदकर कर आत्महत्या कर ली। दुर्घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दोनों ही हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बलिया से लखनऊ जाने वाली लेन पर युवक और युवती के क्षत विक्षत शव पड़े होने की सूचना पर हैदरगढ़ कोतवाली मौके पर पहुंची।

कोतवाली पुलिस ने दोनों के शव को शिनाख्त करने का प्रयास किया। पुलिस ने एक्सप्रेसवे पर लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला। जिसमें नजर आया कि रात में 11:57 पर एक लड़की तेज रफ्तार आ रही कार के आगे कूद जाती है। वही 12:08 पर युवक एक तेज रफ्तार ट्रक के आगे कूद जाता है। पुलिस ने कहा कि युवक की पहचान हो गई है। युवक की पहचान सुरेश कुमार रावत (20) पुत्र राममिलन निवासी कल्याणपुर अंसारी के रूप में की गई। युवती के शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे है। वह भी हैदरगढ़ क्षेत्र की बताई जा रही है। घटना के कारणों की भी जानकारी पुलिस जुटा रही है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.