शिरडी में साईं बाबा के दर्शन के लिए जाने से पहले पढ़े हाई कोर्ट का ‘ये’ जरूरी आदेश

0 349

शिरडी: शिरडी (Shirdi) जाने की सोच रहे भक्तों (Devotees) के लिए आज हम एक बहुत ही महत्वपूर्ण खबर लेकर आये है। जी हां दरअसल सुरक्षा कारणों से हाई कोर्ट ने अब ग्रामीणों और श्रद्धालुओं के लिए शिरडी के साईं मंदिर (Sai Temple) में दर्शन के लिए जाने पर पहचान पत्र (Identity Card) अनिवार्य कर दिया है। ऐसे में अब हाई कोर्ट (High Court) के आदेश के बाद मंदिर सुरक्षा विभाग ने यह नया नियम लागू किया है।

मिली जानकारी के मुताबिक, ग्रामीणों और श्रद्धालुओं को प्रशासनिक कार्य के लिए जाते समय अपना पहचान पत्र दिखाने पर ही गांव के गेट के साथ-साथ साईं मंदिर क्षेत्र में प्रवेश करने की अनुमति दी जाएगी। साथ ही गेट पर ग्रामीणों की जांच की जाएगी। हाई कोर्ट के आदेश के बाद मंदिर सुरक्षा विभाग ने सुरक्षाकर्मियों को संबंधित निर्देश जारी कर दिये हैं।

साईं भक्तों के लिए साईं समाधि मंदिर के साथ-साथ गुरुस्थान मंदिर का भी विशेष महत्व है। इसलिए भक्त बड़ी संख्या में शिरडी आते हैं। भक्तों और स्थानीय ग्रामीणों के लिए कुछ नियम लागू किए गए हैं, जिसका पालन करना यहां आने वाले हर एक शख्स के लिए अनिवार्य है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.