डेब्यू पर 2 बैटर का धमाका, इंग्लैंड के खिलाफ 400 रन ठोक भारत ने किया कमाल

0 354

नवी मुंबई : भारतीय महिला टीम इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में हार के बाद एक मात्र टेस्ट मैच में खेलने उतरी. मैच के पहले दिन डेब्यू कर रही तीन बैटर की दमदार पारी की बदौलत टीम इंडिया ने इंग्लिश टीम के सामने 400 से ज्यादा रन ठोक डाला. डेब्यू कर रही शुभा सतीश (69) और जेमिमा रोड्रिग्स (68) के शानदार अर्धशतकों से भारतीय महिला टीम ने बल्ले से आक्रामक प्रदर्शन करते हुए इंग्लैंड के खिलाफ पहले दिन स्टंप तक 7 विकेट पर 410 रन का विशाल स्कोर बना लिया.

भारतीय बैटर ने इंग्लिश गेंदबाजों की जमकर खबर लेते हुए 5 के रन रेट से पहले दिन 410 रन ठोक डाले. इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया की तरफ से शुभा सतीश और जेमिमा ने टेस्ट डेब्यू किया. 24 साल की शुभा ने 76 गेंद में 13 चौकों से 69 रन की पारी खेली. इस तरह शुभा डेब्यू में अर्धशतक जड़ने वाली भारत की 12वीं बल्लेबाज बन गई. सोफी एक्लेस्टोन (85 रन देकर एक विकेट) ने उन्हें नैट साइवर ब्रंट के हाथों कैच आउट कराया. जेमिमा ने भी अपने अनुभव के दम पर 99 गेंद पर 68 की पारी के खेली जिसमें 11 चौके जमाए.

शुभा और जेमिमा मेजबान टीम के लिए तीसरे विकेट के लिए रिकॉर्ड 115 रन की साझेदारी निभाई. शुभा और जेमिमा के बीच यह भागीदारी तीसरे विकेट के लिए टेस्ट क्रिकेट में दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी बनी. कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 81 गेंद में 6 चौकों की मदद से 49 रन बनाए. उन्होंने और यास्तिका भाटिया (66 रन) ने पांचवें विकेट के लिए 116 रन की साझेदारी की जो भारत के लिए इस प्रारूप में दूसरी सबसे बड़ी भागीदारी है.

दीप्ति शर्मा (60 रन) और स्नेह राणा (30 रन) ने मिलकर इंग्लैंड की गेंदबाजों की परेशानी और बढ़ाई. सातवें विकेट के लिए 92 रन जोड़े जिससे भारतीय टीम 400 रन के पार पहुंच गई. मंधाना (17 रन) को लॉरेन ने बोल्ड किया जबकि शेफाली (19 रन) के स्टंप केट क्रास (64 रन देकर एक विकेट) ने उखाड़े।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.