बेबी बंप के साथ दिखीं अनुष्का शर्मा, विराट कोहली संग एक्ट्रेस की वायरल फोटो का सच आया सामने

0 509

मुंबई : अनुष्का शर्मा और विराट कोहली को लेकर काफी समय से खबरें आ रही हैं कि दोनों दूसरे बेबी के पैरेंटस बनने वाले हैं। कई बार अनुष्का को कैप्चर किया जाता तो फैंस फोटोज और वीडियोज में एक्ट्रेस का बेबी बंप देखने की कोशिश करते। अब इसी बीच अनुष्का और विराट की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें एक्ट्रेस का बेबी बंप नजर आ रहा है।

फोटो में अनुष्का ने गोल्डन साड़ी पहनी है और विराट ने व्हाइट कलर का आउटफिट पहना है। अब इस फोटो का फैक्ट चेक हुआ जिसमें पता चला कि यह फोटो पुरानी है और इसे एडिट किया गया है। यह फोटो साल 2018 की दिवाली की है। विराट ने खुद यह फोटो दिवाली के मौके पर शेयर की थी। अब फैंस ने दोनों की छठी एनिवर्सरी पर इसे एडिट करके शेयर कर दिया।

बता दें कि कुछ दिनों पहले हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट आई थी कि एकट्रेस प्रेग्नेंट हैं और उन्हें मैटरनिटी क्लिनिक में स्पॉट किया गया था। हालांकि पैपराजी को देखकर उन्होंने सभी को फोटोज शेयर करने से मना कर दिया था और कहा था कि समय आने पर दोनों खुद अनाउंस करेंगे। अब सभी को उनके अनाउंसमेंट का इंतजार है।

अनुष्का काफी समय से फिल्मों से दूर हैं। वह लास्ट फिल्म जीरो में नजर आई थीं जो साल 2018 में रिलीज हुई थी। अब अनुष्का फिल्म चकदा एक्सप्रेस में नजर आने वाली हैं। यह फिल्म स्पोर्ट्स बायोपिक है जो झूलन गोस्वामी की लाइफ पर आधारित है। फिल्म की कुछ झलक रिलीज हो चुकी हैं। हालांकि अभी तक फिल्म की रिलीज डेट को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.