Brajesh Pathak : प्रदेश के सभी चिकित्सालयों में शुद्ध व शीतल पेयजल की व्यवस्था करें अनिवार्य – ब्रजेश पाठक

0 831

Brajesh Pathak : उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने गर्मियों को देखते हुए प्रदेश के सभी चिकित्सालयों में शुद्ध पेयजल की व्यवस्था अनिवार्य रूप से करने के आर्डर दिया है । उन्होंने कहा कि सभी अस्पतालों में वाटर कूलर, वाटर फिल्टर के साथ संचालित किए जाएं । अस्पताल परिसर में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए,दवाइयां अस्पताल के स्टोर में व्यवस्थित रूप से चलेगी ओपीडी में पर्चा बनाने में लंबी लाइन न लगे, इसके लिए अधिकतम काउंटर संचालित किए जाएं।

महिला, वृद्ध तथा दिव्यांगजनों के लिए अलग काउंटर की व्यवस्था की जाए। ब्रजेश पाठक ने गुरुवार को योजना भवन में अपर निदेशक, मुख्य चिकित्साधिकारी व मुख्य चिकित्सा अधीक्षकों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग में कहा कि प्रदेश में दो अप्रैल से संचारी रोगों के लिए अभियान चलाया जा रहा है।संकल्प पत्र में मिशन जीरो चलाकर डेंगू मलेरिया, टाइफाइड, जीका, जापानी इंसेफ्लाइटिस एवं कालाजार जैसी जल जनित बीमारियों को मिटाने का संकल्प लिया गया है। इसलिए इस अभियान को अच्छे से चलाया जाए।उन्होंने कहा कि शामली, भदोही, जालौन, कानपुर देहात, मैनपुरी, मऊ, संभल, सोनभद्र एवं देवरिया में विशेष ध्यान दिए जाने की जरूरत है।

ब्रजेश पाठक ने कहकि चिकित्सालयों में आक्सीजन प्लांट की निरंतर निगरानी की जाए। आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर हम आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं। इस अवधि में सभी 75 जिलों में प्रयोगशालाएं, डायलिसिस यूनिट, ब्लड कंपोनेंट सैपरेशन यूनिट एवं सीटी स्कैन की व्यवस्था की जा रही है। नवजात शिशुओं की मृत्यु दर को कम करने की दिशा में विशेष ध्यान दिया जाए। इसके लिए संस्थागत प्रसवों को बढ़ाया देने के अलावा शिशुओं के टीकाकरण पर भी विशेष जोर दिया जाए।

ये भी पढ़े –  Girl Child Rape : तड़पती बच्ची को मरता देख भी नही कर पाए माता-पिता मदद , अस्पताल में घुस गये आरोपी

रिर्पोट – शिवी अग्रवाल 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.