मुंबई के अस्पताल में आग, कोई हताहत नहीं

0 431

मुंबई: महाराष्ट्र में मुंबई के विक्रोली पूर्व इलाके में एक अस्पताल में शनिवार मध्यरात्रि के बाद आग लग गयी। हादसे में किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है। अस्पताल के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विक्रोली पूर्व इलाके के डॉ. अंबेडकर अस्पताल में आग लग गई। आग से किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। हादसे के समय मौजूद छह मरीजों को सुरक्षित निकाल लिया गया है।

अग्निशमन विभाग के मुताबिक, अस्पताल में शनिवार देर रात 1.47 बजे आग लग गयी।विभाग ने बताया कि इसके तुरंत बाद पांच दमकल को मौके पर भेजा गया और लगभग 02.25 बजे आग पर काबू पा लिया गया। अस्पताल के सहायक चिकित्सा अधिकारी डॉ. गोसावी ने बताया कि बचाये गए छह मरीजों शिवाजी ढेले (65), विमल तिवारी (60), यशोदाबाई राठौड़ (58), कांताप्रसाद निर्मल (75), अरुण हरिभगत (64) और सुष्मिता घोकशे (23) को मुंबई के घाटकोपर के राजावाड़ी अस्पताल में स्थानांतरित किया गया है।

अधिकारी ने बताया कि आग भूतल और तीन ऊपरी मंजिलों पर आईसीयू में एयर सक्शन मोटर के मुख्य केबल तक ही सीमित थी। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.