Lucknow Fire: लखनऊ में पांच मंजिला कार शोरूम में भीषण आग, सुरक्षित निकाले गए फंसे लोग

0 1,047

Lucknow Fire:राजधानी के चिनहट इलाके में स्थित एक कार शोरूम में सोमवार को आग लग गई, जिससे कई मजदूर वहीं फंस गए. दमकल की टीम और पुलिस कर्मियों ने फौरन राहत और बचाव अभियान चलाया और शोरूम में फंसे सभी कर्मचारियों को बाहर निकाला. आग पर काबू पा लिया गया है। स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।

चिनहट थाना प्रभारी घनश्याम मणि त्रिपाठी ने बताया कि उन्हें कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि लखनऊ-फैजाबाद (Lucknow Fire)मार्ग स्थित मुख्य मार्ग पर एक कार शोरूम में आग लग गई. सेवा केंद्र के कई कर्मचारी फंसे हुए हैं, जो जान बचाने छत पर गए। सूचना मिलते ही दमकल की चार गाडिय़ां पुलिस टीम के साथ मौके पर भेजी गईं। स्थानीय लोगों की मदद से फंसे हुए सभी लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है. आग पर काबू पा लिया गया है। आग किस वजह से लगी यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। अभी तक किसी प्रकार की कोई हताहत नहीं हुई है।

यह भी पढ़े:Supreme Court on Article 370: अनुच्छेद 370 को खत्म करने के खिलाफ याचिकाओं को सूचीबद्ध करने के लिए सुप्रीम कोर्ट सहमत

रिपोर्ट – रुपाली सिंह

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.