मनी लॉन्ड्रिंग मामला: कोर्ट ने हेमंत सोरेन को 5 दिन की ED हिरासत में भेजा,ED ने मांगा था 10 दिन का रिमांड

0 275

रांची : रांची स्थित पीएमएलए कोर्ट ने ईडी की अर्जी पर झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन को पांच दिनों के रिमांड पर लेने की मंजूरी दी है। रिमांड की अवधि आज से शुरू होगी। ईडी उनसे जमीन घोटाले के अलावा उनके दिल्ली स्थित आवास से 36 लाख रुपए और दो बीएमडब्ल्यू कार की बरामदगी के बारे में पूछताछ करेगी।

सोरेन को विगत 31 जनवरी को आठ घंटे की पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद ईडी ने एक फरवरी को अदालत में पेश करने के साथ उन्हें 10 दिनों पर रिमांड पर लेने की दरख्वास्त दी थी। इसपर दोनों पक्षों की ओर से बहस के बाद अदालत ने फैसला सुरक्षित रख लिया था।

ईडी के अधिवक्ताओं ने कहा था कि रांची के जमीन घोटाले में आगे की जांच के लिए सोरेन से कई बिंदुओं पर पूछताछ जरूरी है। दूसरी तरफ हेमंत सोरेन के वकीलों ने ईडी की ओर से रिमांड की मांग का विरोध करते हुए पूरी कार्रवाई को दुर्भावना से प्रेरित बताया था।

अदालत ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद रिमांड के सवाल पर फैसला सुरक्षित रख लिया और तब तक के लिए उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया था। इसके बाद उन्हें रांची के होटवार स्थित बिरसा मुंडा सेंट्रल जेल भेजा गया था।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.