22 साल बाद अब्बास-मस्तान बनाएंगे फिल्म ‘हमराज’ का सीक्वल

0 294

मुंबई: साल 2002 में आई अक्षय खन्ना और बॉबी देओल स्टारर फिल्म ‘हमराज’ ने बॉक्स ऑफिस पर खूब तहलका मचाया था। अब 22 साल बाद निर्देशक अब्बास-मस्तान इस फिल्म का सीक्वल लेकर आ रहे हैं। खबरों के मुताबिक इस फिल्म के सीक्वल को लेकर अब्बास-मस्तान की निर्माता रतन जैन से मुलाकात हो चुकी है। जैन से हरी झंडी मिलते ही फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम शुरू कर दिया जाएगा।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अभी यह तय नहीं है कि यह डायरेक्ट सीक्वल है या फ्रेंचाइजी फिल्म, लेकिन फिल्म में बॉबी देओल और अक्षय खन्ना को वापस लाने का विचार है। जल्द ही कास्टिंग पर स्पष्टता भी आ जाएगी।

‘हमराज’ की बात करें तो यह साल 2002 में रिलीज हुई थी। फिल्म में बॉबी देओल, अक्षय खन्ना और अमीषा पटेल मुख्य भूमिका में नजर आए थे। उतार-चढ़ाव से भरी इस दिलचस्प फिल्म ने जबरदस्त सफलता हासिल की। रोमांटिक थ्रिलर फिल्म ‘हमराज’ हॉलीवुड फिल्म ‘अ परफेक्ट मर्डर’ से प्रेरित कहानी थी। इस फिल्म के लिए अक्षय खन्ना को बेस्ट विलन का अवॉर्ड भी मिला था।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.