20 फरवरी को जम्मू में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित कर सकते हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

0 406

जम्मू : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 फरवरी को जम्मू में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित कर सकते हैं। यहां वो कई विकासात्मक परियोजनाओं का उद्घाटन/शिलान्यास भी करेंगे। जम्मू में एक बड़ी सार्वजनिक रैली को संबोधित करने के अलावा, पीएम मोदी कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन/शिलान्यास करेंगे, जिसमें सांबा के विजयपुर में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), सबसे ऊंचा रेलवे पुल शामिल है, जो कश्मीर को बाकी हिस्सों से जोड़ेगा।

इसके अलावा और भी कई परियोजनाएं हैं। प्रधानमंत्री जम्मू-कश्मीर में कई अन्य विकास कार्यों की आधारशिला रखेंगे। प्रधानमंत्री की यात्रा से लोकसभा चुनाव से पहले जम्मू-कश्मीर में भाजपा को बल मिलने की संभावना है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.