5 मंजिला निर्माणाधीन इमारत गिरने से दो लोगों की मौत, खुद दुर्घटनास्थल पर पहुंची CM ममता बनर्जी- मुआवजे का ऐलान

0 312

कोलकाता: कोलकाता के गार्डन रीच इलाके में सोमवार सुबह पांच मंजिला निर्माणाधीन इमारत गिर गई, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। कोलकाता नगर निगम के मेयर फिरहाद हकीम के अनुसार, दुर्घटना में घायल लोगों की संख्या सात है। हालांकि, उन्होंने मलबे में कुछ और लोगों के फंसे होने की संभावना से इनकार नहीं किया। उन्होंने घायलों का आंकड़ा सिर्फ सात बताया, लेकिन स्थानीय लोगों ने कम से कम 16 लोगों के घायल होने का दावा किया।

उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस और आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारियों ने तुरंत कार्रवाई की और 13 लोगों को मौके से निकाला। पिछले हफ्ते माथे पर लगी चोट के बाद डॉक्टरों द्वारा पूरी तरह आराम करने की सलाह को नजरअंदाज करते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सोमवार सुबह सिर पर पट्टी बांधकर दुर्घटनास्थल पर पहुंच गईं।

मुख्यमंत्री ने दोनों मृतकों के परिजनों और घायलों के लिए मुआवजे की भी घोषणा की। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, रविवार देर रात इमारत में दरारें आनी शुरू हो गई थी। सुबह होने से ठीक पहले आख़िरकार पूरी इमारत ढह गई। स्थानीय लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि कोलकाता के दक्षिणी बाहरी इलाका अवैध निर्माण के लिए कुख्यात है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.