AAP नेता सत्येंद्र जैन को आज ही करना होगा सरेंडर, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका

0 262

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता और दिल्ली के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट ने ना सिर्फ उनकी जमानत याचिका को खारिज कर दिया है, बल्कि उन्हें तुरंत सरेंडर करने को भी कहा है। ‘आप’ नेता स्वास्थ्य कारणों की वजह से इस समय मेडिकल बेल पर हैं।

मनी लॉन्ड्रिंग केस में सत्येंद्र जैन को मई 2022 में गिरफ्तार किया गया था। पिछले साल मई में उन्हें खराब सेहत के आधार पर अंतरिम जमानत मिल गई थी। इसके बाद कई मौकों पर उनकी अंतरिम जमानत को बढ़ा दिया गया था। सत्येंद्र जैन ने नियमित जमानत के लिए सुप्रीम कोर्ट से गुहार लगाई थी। सबसे बड़ी अदालत ने ना सिर्फ उनकी इस मांग को खारिज कर दिया बल्कि तुरंत सरेंडर करने को कहा।

सत्येंद्र जैन के वकीलों ने कोर्ट से गुहार लगाई कि कम से कम एक सप्ताह के लिए अंतरिम जमानत को और बढ़ा दिया जाए, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने इसे स्वीकार नहीं किया। कोर्ट के आदेश के बाद सत्येंद्र जैन को आज ही सरेंडर करना होगा। दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री को एक बार फिर तिहाड़ जेल जाना होगा।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.