जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही बीजेपी : संजय राउत

0 274

मुंबई : शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर केंद्रीय जांच एजेंसियाें के दुरुपयोग का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा खुद भ्रष्टाचार में डूबी है, विपक्ष के सत्ता में आने पर इसकी जांच कराई जाएगी।

राउत ने कहा कि उन्होंने कुछ हफ़्ते पहले भाजपा के महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस को एक पत्र लिखकर ऑनलाइन गेमिंग कंपनियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की थी। ये कंपनियां समाज, विशेष रूप से युवाओं को बर्बाद कर रही हैं।

एसएस-यूबीटी के मुख्य प्रवक्ता ने कहा,” जिस प्रकार 2005 में तत्कालीन उपमुख्यमंत्री, स्वर्गीय आर.आर. पाटिल ने मुंबई और महाराष्ट्र के अन्य हिस्सों में डांस बारों के खिलाफ प्रतिबंध लगाने का साहस दिखाया था, उसी प्रकार वर्तमान सरकार को भी जुए को बढ़ावा देने वाली ऑनलाइन कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए।”

सांसद ने अफसोस जताते हुए कहा कि पुलिस पर भारी दबाव है। उसे अवैध रूप से पैसा वसूल कर ऊपर पहुंचाने के लिए मजबूर किया जा रहा है। भाजपा पर तंज करते हुए उन्होंने कहा कि इसके शासनकाल में नशा तस्करों का खूब विकास हो रहा है। गुजरात से महाराष्ट्र में नशीली दवाओं की तस्करी की जा रही है।

राउत ने पूछा,“सरकार कार्रवाई क्यों नहीं कर रही है? क्या ड्रग माफिया का पैसा चुनावी बाॅॅॅन्ड के माध्यम से भाजपा को हस्तांतरित किया जा रहा है, क्या यही कारण है कि वे दानदाताओं की पहचान उजागर करने में अनिच्छुक हैं।”

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.