हिंद महासागर में समुद्री डकैतों व आतंकवाद से निपटने के लिए भारत प्रतिबद्ध: PM मोदी

0 270

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि भारत हिंद महासागर में जहाजों के परिवहन की स्वतंत्रता की रक्षा करने और समुद्री डकैती व आतंकवाद से निपटने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने सोमवार को अपहृत बुल्गारियाई जहाज एमवी रुएन के सफल बचाव अभियान चलाने के लिए भारतीय नौसेना के प्रति बुल्गारिया के राष्ट्रपति रुमेन राडेव के आभार की सराहना करते हुए यह बात कही।

पीएम मोदी ने एक्स पर अपने संदेश में कहा, “राष्ट्रपति आपके संदेश की हम सराहना करते हैं। हमें खुशी है कि सात बुल्गारियाई नागरिक सुरक्षित हैं और जल्द ही घर लौट जाएंगे। भारत हिंद महासागर में नाैवहन की स्वतंत्रता की रक्षा करने और समुद्री डकैतों व आतंकवाद से निपटने के लिए प्रतिबद्ध है।”

जहाज ‘रूएन’ का पिछले साल दिसंबर में अरब सागर में समुद्री लुटेरों ने अपहरण कर लिया था। एक्स पर एक पोस्ट में, बुल्गारियाई राष्ट्रपति ने कहा, “अपहृत बुल्गेरियाई जहाज “रुएन” और सात बुल्गारियाई नागरिकों सहित उसके चालक दल को बचाने के लिए भारतीय नौसेना की बहादुरी भरी कार्रवाई के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मेरा हार्दिक आभार।”

इससे पहले, बुल्गारिया की विदेश मंत्री मारिया गेब्रियल ने कहा था कि उन्होंने भारतीय नौसेना के ऑपरेशन पर बुल्गारिया में भारतीय राजदूत संजय राणा से बातचीत की और बुल्गारियाई नागरिकों को बचाने के लिए उन्हें धन्यवाद दिया।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.