शराब घोटाला मामला: के. कविता को 23 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेजा,बोली-यह CBI की हिरासत नहीं भाजपा की हिरासत

0 334

नई दिल्ली। एक्साइज पॉलिसी मामला में BRS नेता के. कविता को राउज एवेन्यू कोर्ट ने 23 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।BRS नेता के. कविता को उनकी CBI रिमांड की समाप्ति पर दिल्ली के राउज़ एवेन्यू कोर्ट में लाया गया था। उन्हें हाल ही में एक्साइज पॉलिसी मामले में CBI द्वारा गिरफ्तार किया गया था।

BRS नेता के. कविता ने कहा, यह CBI की हिरासत नहीं है, यह भाजपा की हिरासत है। भाजपा बाहर जो बोल रही है, अंदर से CBI वही पूछ रही है, बार-बार 2 साल मांग रही है, इसमें कोई नई बात नहीं है।

ईडी ने बीआरएस अध्यक्ष और तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव की बेटी कविता को 15 मार्च को हैदराबाद में उनके आवास पर तलाशी के बाद गिरफ्तार किया था।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.