दिल्ली शराब घोटाला कांड में केजरीवाल को नहीं मिली राहत, 7 मई तक रहना होगा जेल में

0 278

नई दिल्ली : दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें कम होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। कोर्ट ने शराब घोटाला कांड में उनकी न्यायिक हिरासत 7 मई तक बढ़ा दी है। अब अगली पेशी 7 मई को होगी। अरविंद केजरीवाल मंगलवार को न्यायिक हिरासत खत्म होने के बाद पेश हुए थे।

बता दें कि, अरविंद केजरीवाल दिल्ली शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में तिहाड़ जेल में बंद हैं। मंगलवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की न्यायिक हिरासत बढ़ा दी गई है। दिल्ली राउज एवेन्यू कोर्ट ने सुनवाई के बाद सीएम केजरीवाल की न्यायिक हिरासत 7 मई तक बढ़ा दी है। दिल्ली राउज एवेन्यू कोर्ट की विशेष न्यायाधीश (पीसी एक्ट) कावेरी बावेजा ने कहा कि केजरीवाल को 7 मई को दोपहर 2 बजे वीसी के जरिए कोर्ट में पेश किया जाएगा।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.