अमरोहा में कांग्रेस-सपा गठबंधन प्रत्याशी दानिश अली के कार्यक्रम में हंगामा, धक्कामुक्की का वीडियो वायरल

0 278

अमरोहा । उत्तर प्रदेश के अमरोहा लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस-समाजवादी पार्टी गठबंधन के प्रत्याशी दानिश अली के कार्यक्रम में मंगलवार रात हंगामा हो गया। इस कार्यक्रम में आप नेता संजय सिंह और अमरोहा से सपा विधायक महबूब अली भी शामिल हुए।

कार्यक्रम में हंगामा, कांग्रेस के नेशनल कोऑर्डिनेटर पुनीत को मंच से उतारने को लेकर हुआ। अमरोहा के रहने वाले साजिद खान ने पुनीत के साथ मंच पर की जा रही बदसलूकी पर एतराज जताया। इसके बाद कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के नेताओं से उनकी भी झड़प हो गई। इस दौरान नेताओं के बीच धक्का मुक्की को भी हो गई।

जिसका लाइव वीडियो मोबाइल कैमरे में कैद हो गया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस मामले में पीड़ित साजिद खान का ने पूरा घटनाक्रम बताया। हालांकि पीड़ित इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं चाहता है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.