सीएम योगी ने कहा -देश में शरिया कानून लागू करना चाहती है कांग्रेस

0 365

बागपत : उत्तर प्रदेश के बागपत लोकसभा सीट से एनडीए प्रत्याशी डॉ. राजकुमार सांगवान के पक्ष में जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में समुदाय विशेष के लिए व्यक्तिगत कानून लाने की बात लिखी है। इसके जरिये कांग्रेस देश में शरिया कानून लागू करके तालिबानी शासन लाना चाहती है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस और इंडी गठबंधन के लोग बाबा साहब की ओर से बनाए गए संविधान के लिए खतरा हैं। ये कहते हैं कि हम एक झटके में गरीबी मिटा देंगे। जबकि, वह आपकी संपत्ति और बेटियों-माताओं के गहने जब्त करने की साजिश रच रहे हैं। पहले इन्होंने छह दशक तक देश लूटा और अब हर संपत्ति पर डकैती डालकर अपने कब्जे में ले करके बंदरबांट की योजना बना रहे हैं।

उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर करारा हमला बोलते हुए कहा कि गरीबी का जो नारा दादी ने दिया, वही आज तोते की तरह पोता भी रट लगाए बैठा है। इनके पास कोई विजन नहीं है। इन्हें जब देश की जनता जर्नादन ने सत्ता से बेदखल कर दिया तो फिर से इन्हें गरीबी हटाने की बात याद आती है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.