Indian Railways News : मां के साथ बच्चे के सफर को रेलवे बनाएगा और आरामदायक , बच्चो के लिए ट्रेन में लगा ये स्पेशल सीट

0 748

Indian Railways News: ट्रेन में सफर करने वाली महिलाओं के लिए बड़ी परेशानी अपने नवजात व छोटे मासूम बच्चों के संग सफर करना है . ऐसी महिलाओं की व्यवहारिक दिक्कतों को दूर करने के लिए अब हल निकाल लिया है । माएं अब अपने संग नवजात शिशु को भी ले जा सकेगी. रेल प्रशासन छोटे बच्चों के साथ सफर करने वाली महिलाओं को बेबी बर्थ देने की सारी व्यवस्था है । फिलहाल दिल्ली से लखनऊ के बीच चलने वाली लखनऊ मेल में दो बर्थ की व्यवस्था की गई है. रेलवे ने ट्वीट कर इस बात की सूचना दी

बता दें कि रेलवे महिला यात्रियों की सुविधा लेकर लगातार काम कर रहा है । इस सुविधा के बाद नवजात के साथ सफर करने वाली महिलाओं को काफी राहत मिलेगी. लखनऊ-नई दिल्ली के बीच चलने वाली लखनऊ मेल(12229-30) के एसी-कोच में विशेष बर्थ दिया गया है . रेलवे के अनुसार रविवार की रात को लखनऊ से चली ट्रेन के बी-4 कोच (संख्या-194129) की बर्थ 12 व 60 को अलग से बेबी सीट उसी के साथ लगाई है . एक्सट्रा सीट से महिलाएं अपने नवजात के संग आराम से ट्रेन में सफर कर सकेगी. खास यह कि बेबी सीट को जरुरत पर फोल्ड कर सकते है ।

रिर्पोट – शिवी अग्रवाल

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.