दमदमी टकसाल के 13वें मुखी संत करतार सिंह खालसा के भतीजे और संत समाज के मुख्य प्रवक्ता की हत्या

0 317

बटाला: दमदमी टकसाल के 13वें मुखी संत करतार सिंह खालसा भिंडरावाले के भतीजे और संत समाज के मुख्य प्रवक्ता भाई बलविंदर सिंह खालसा की हत्या कर दी गई। बलविंदर सिंह खालसा पुलिस थाना घुमान के पास गांव अठवाल नहर के पुल के पास गुरुद्वारा श्री रामसर के मुख्य सेवादार थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर बटाला सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया हैय़

इस मामले में थाना घुमान ने मृतक बाबा बलविंदर सिंह के सेवादार रमनदीप सिंह (22 वर्षीय) के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। बलविंदर सिंह खालसा के सेवादार अमृतपाल सिंह ने बताया कि आरोपी रमनदीप सिंह को लगता था कि 60 वर्षीय बाबा बलविंदर सिंह उस पर विश्वास न कर अन्य सेवादारों पर विश्वास करता है। मंगलवार रात को आरोपी कमरे में बाबा की सेवा कर रहा था। इस दौरान दोनों में तकरार हो गया और आरोपी ने बाबा की हत्या कर दी

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.