जोमैटो के शेयर में बड़ी गिरावट, ESOP के ऐलान ने निवेशकों को किया निराश

0 272

मुंबई : फूड डिलीवरी कंपनी जोमैटो के शेयर में मंगलवार (14 मई) के कारोबारी सत्र में बड़ी उथल-पुथल देखने को मिली। शुरुआती कारोबार में शेयर 6 प्रतिशत तक गिर गया और दोपहर एक बजे तक करीब 2.5 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा था। शेयर में गिरावट की वजह चालू वित्त वर्ष में कंपनी की लागत में बढ़ोतरी होना है।

जोमैटो की ओर से सोमवार को वित्त वर्ष 2024 की चौथी तिमाही के नतीजों का ऐलान किया गया। नतीजों के बाद कमेंट्री में प्रबंधन ने कहा था कि चालू वित्त वर्ष में ब्लिंकिट का नेतृत्व कर रही टीम और उसके वरिष्ठ कर्मचारियों को कर्मचारी स्टॉक स्वामित्व योजना (ईएसओपी) दिए जाने के कारण लागत में इजाफा हो सकता है।

बीते सोमवार, जोमैटो की ओर से वित्त वर्ष 2024 की चौथी तिमाही के नतीजे जारी किए गए थे। कंपनी ने 175 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया है। पिछले साल समान अवधि में कंपनी को 188 करोड़ का नुकसान हुआ था।

फूड डिलीवरी कंपनी की ओर से बताया गया कि उसने कर्मचारियों को 18.2 करोड़ शेयर ईएसओपी के रूप में जारी करने को लेकर शेयरधारकों से अनुमति मांगी है। मौजूदा मार्केट वैल्यू के मुताबिक, इनकी कीमत करीब 3,500 करोड़ रुपये होती है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.