अमेरिका में लापता हुई 23 वर्ष की भारतीय छात्रा, आखिरी बार लॉस एंजिल्स में आई थी नजर

0 283

ह्यूस्टन: अमेरिका के कैलिफोर्निया में पिछले हफ्ते से एक 23 वर्षीय भारतीय छात्रा लापता है और पुलिस ने उसे ढूंढने के लिए लोगों की मदद मांगी है। पुलिस के अनुसार, कैलिफोर्निया स्टेट यूनिवर्सिटी, सैन बर्नार्डिनो (सीएसयूएसबी) की छात्रा नितीशा कंडुला 28 मई से लापता है।

सीएसयूएसबी के पुलिस प्रमुख जॉन गुटिएरेज़ ने रविवार को एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि उसे आखिरी बार लॉस एंजिल्स में देखा गया था और 30 मई को उसके लापता होने की सूचना दी गई थी। इस बाद पुलिस ने एक लिखित बयान में बताया कि छात्रा नितीशा कंडुला की लंबाई 5 फीट 6 इंच, वजन लगभग 160 पाउंड (72.5 किलोग्राम) तथा काले बाल और काली आंखें हैं।

बयान के अनुसार, वह संभवतः कैलिफोर्निया लाइसेंस प्लेट वाली 2021 टोयोटा कोरोला चला रही थी, जिसका रंग अज्ञात था। पुलिस ने उसके ठिकाने के बारे में जानकारी रखने वाले लोगों से अधिकारियों से संपर्क करने का आग्रह करते हुए कहा, “जिनके पास जानकारी है, उनसे (909) 538-7777 पर CSUSB पुलिस विभाग या (213) 485-2582 पर LAPD के साउथवेस्ट डिवीजन से संपर्क करने का आग्रह किया जाता है। इससे पहले पिछले महीने, 26 वर्षीय भारतीय छात्र रूपेश चंद्र चिंताकिंड के शिकागो में लापता होने की सूचना मिली थी।

वहीं अप्रैल में, मार्च से लापता 25 वर्षीय भारतीय छात्र अमेरिका के क्लीवलैंड शहर में मृत पाया गया था। हैदराबाद के नचाराम के रहने वाले मोहम्मद अब्दुल अरफाथ पिछले साल मई में क्लीवलैंड यूनिवर्सिटी से आईटी में मास्टर्स करने के लिए अमेरिका आए थे। मार्च में, भारत के 34 वर्षीय प्रशिक्षित शास्त्रीय नर्तक अमरनाथ घोष की सेंट लुईस, मिसौरी में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पर्ड्यू विश्वविद्यालय में पढ़ रहे 23 वर्षीय भारतीय-अमेरिकी छात्र समीर कामथ 5 फरवरी को इंडियाना के एक प्राकृतिक संरक्षण क्षेत्र में मृत पाए गए थे।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.