दर्दनाक हादसा : बारातियों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 13 की मौत; जेसीबी से निकालने पड़े शव

0 268

भोपाल: मध्यप्रदेश के राजगढ़ में रविवार देर रात बारातियों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 13 लोगों की मौत हो गई। हादसे में 16 लोग घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल लाया गया। 12 ट्रॉमा सेंटर में हैं। गंभीर रूप से घायल 2 बच्चों समेत 4 लोगों को भोपाल के हमीदिया अस्पताल रेफर किया गया है। हादसे में मरने वाले सभी लोग राजस्थान के झालावाड़ और बारां जिले के रहने वाले थे। बारात में शामिल एक महिला का कहना है कि ट्रैक्टर का ड्राइवर शराब के नशे में था।

जानकारी के मुताबिक ट्रॉली में 50 बाराती थे। मौत उनकी हुई जो ट्रॉली के नीचे दब गए थे। ग्रामीणों ने घायलों को बाहर निकाला। जेसीबी की मदद से ट्राॅली उठाकर शवों को और अन्य घायलों को निकाला गया। मरने वालों में 5 महिलाएं, 5 बच्चे और 3 युवक शामिल हैं। हादसा राजगढ़ जिला मुख्यालय से 30 किलोमीटर दूर पीपलोदी के पास हुआ है। ट्रैक्टर में राजस्थान के इकलेरा के समीप स्थित मोतीपुरा गांव से तातूड़िया परिवार की एक बारात राजगढ़ के पास देहरीनाथ पंचायत के गांव कमालपुर आ रही थी। खामखेड़ा से कुछ दूर पिपलौदी मोड़ पर ट्रैक्टर सड़क से उतरकर खाई में जा गिरा और पलट गया।

हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। इधर, सूचना के बाद मौके पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी पहुंचे। साथ ही एंबुलेंस भी मौके पर आ गई। हादसा कितना भयावह था इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि ट्रॉली पूरी उल्टी हो गई। उसके चारों पहिए ऊपर हो गए। ट्रॉली के नीचे कई लोग दब गए। जेसीबी से ट्रॉली को सीधा कर उसके नीचे दबे लोगों को निकाला गया।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.