INDIA ब्लॉक में सभी राजनीतिक दलों का स्वागत…गठबंधन की बैठक में बोले मल्लिकार्जुन खरगे

0 248

नई दिल्ली : लोकसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद I.N.D.I.A. गठबंधन आगे की रणनीति तय करने के लिए मीटिंग जारी है। मीटिंग मल्लिकार्जुन खड़गे के दिल्ली स्थित घर पर हो रही है। सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी,तेजस्वी यादव, संजय यादव, सीताराम येचुरी, शरद पवार, सुप्रिया सुले, और अखिलेश यादव समेत अन्य नेता मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर पहुंचे हैं।

INDIA ब्लॉक की बैठक में मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि 18वीं लोक सभा चुनाव का जनमत सीधे तौर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ है। चुनाव उनके नाम और चेहरे पर लड़ा गया था और जनता ने भाजपा को बहुमत ना देकर उनके नेतृत्व के प्रति साफ संदेश दिया है। व्यक्तिगत रूप से मोदी जी के लिए यह ना सिर्फ राजनैतिक शिकस्त है, बल्कि नैतिक हार भी है।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि INDIA गठबंधन उन सभी राजनीतिक दलों का स्वागत करता है जो भारत के संविधान के प्रस्तावना में अटूट विश्वास रखते हैं, और इसके आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक न्याय के उद्देश्यों के लिए प्रतिबद्ध हैं। जानकारी के लिए आपको बता दें कि, नतीजों के बाद अब सरकार बनाने की कवायद शुरू हो गई है। एक तरफ बीजेपी अपने सहयोगियों के साथ बातचीत कर रही है तो वहीं विपक्षी INDIA ब्लॉक भी एक्टिव हो गया है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.