दिल्ली के नरेला की फैक्ट्री में लगी भीषण आग, तीन लोगों की मौत, 6 झुलसे

0 320

नई दिल्ली: दिल्ली के नरेला औद्योगिक क्षेत्र में एक खाद्य फैक्ट्री में शनिवार की तड़के सुबह भीषण आग लग गई। जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई और 6 लोग झुलस गए। सभी घायलों को इलाज के लिए फौरन अस्पताल भिजवाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।

मृतक की हुई पहचान

पुलिस उपायुक्त के मुताबिक मरने वालों की पहचान हो गई है। मृतक की पहचान श्याम, राम सिंह और बीरपाल के रूप में हुई है। घायलों को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि घायलों में कुछ लोगों को भागने के दौरान चोट लगी है।

गैस लीक के कारण लगी आग

पुलिस के मुताबिक, प्रारंभिक जांच से पता चला कि कच्चे मूंग को गैस बर्नर पर भूना गया था और एक पाइपलाइन में गैस रिसाव के कारण आग फैल गई, जिससे कंप्रेसर गर्म हो गया, जिसके परिणामस्वरूप विस्फोट हो गया। दिल्ली पुलिस ने कहा, उचित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

आए दिन आग लगने की घटना सामने आती है

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस और दमकल की टीम पहुंच गई। दमकल गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया गया। दिल्ली स्थित नरेला एक औद्योगिक क्षेत्र है। यहां आए दिन फैक्ट्रियों में आग लगने की घटना सामने आती रही है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.