पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर खड़े ट्रक में घुसी श्रद्धालुओं से भरी बस, 4 की मौत, कई घायल

0 256

गाजीपुर (Ghazipu)। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे (Purvanchal Expressway) पर सोमवार को भीषण हादसा (Major accident) हुआ। एक्सप्रेस-वे पर बरेसर थाना क्षेत्र (Baresar police station area) के मुस्सेपुर गांव (Mussepur village) के पास खड़े हाइवा (ट्रक) में अयोध्या से आ रही बस घुस गई। हादसे में बस में सवार 25 लोग (25 people bus) गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिनमें अब तक चार के मरने की आधिकारिक पुष्टि हुई है। घायलों को मऊ और गाजीपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। इस बीच पुलिस टीम की मदद से वाहनों को हाईवे से हटाया गया। साथ ही सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

बस में अलग-अलग इलाके के 25 लोग सवार थे, जो अयोध्या से दर्शन कर लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि बस बिहार के विक्रमगंज जा रही थी। सुबह पांच बजे बरेसर थाना क्षेत्र के मुस्सेपुर गांव के पास पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर खड़े हाइवा (ट्रक) में पीछे से घुस गई। माना जा रहा है कि बस चालक को झपकी आ गई, जिससे यह हादसा हुआ है। फिलहाल, पुलिस कारण की जांच कर रही है।

क्या कहती है पुलिस
अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बलवंत चौधरी ने बताया कि घायलों को मऊ और गाजीपुर जिला अस्पताल भेजा गया है। अब तक चार लोगों के मौत होने की खबर है। मृतकों की पहचान की जा रही है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.