तीसरी बार जीत के बाद PM मोदी का पहला कश्मीर दौरा, श्रीनगर की करेंगे यात्रा

0 247

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 जून को श्रीनगर जा सकते हैं. लगातार तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री की शपथ लेने वाले नरेंद्र मोदी 21 जून को अंतराराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर श्रीनगर जा सकते हैं. योग दिवस के मौके पर श्रीनगर में डल झील के तट पर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पीएम मोदी के श्रीनगर जाने की संभावना है. 9 जून को लगातार तीसरी बार देश के पीएम के रूप में शपथ लेने के बाद पीएम मोदी का यह कश्मीर का पहला दौरा होगा. फिलहाल यह कार्यक्रम डल झील के किनारे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर के लॉन में आयोजित किया जाएगा. प्रधानमंत्री मोदी के 21 जून की सुबह योगा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए 20 जून को श्रीनगर पहुंचने की उम्मीद है.

पीएम मोदी के कश्मीर पहुंचने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई है. कार्यक्रम स्थल को साफ किया गया है और विशेष सुरक्षा दल की एक टीम इस हफ्ते के अंत में पीएम की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए श्रीनगर पहुंचेगी. जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने प्रशासन और सुरक्षा ग्रिड को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है कि कार्यक्रम में सुरक्षा इंजताम को सुनिश्चित किया जाए और कार्यक्रम सुरक्षित तरीके से आयोजित हो. साथ ही जम्मू-कश्मीर खेल परिषद को कार्यक्रम के लिए एथलीटों और खिलाड़ियों को लाने का निर्देश दिया गया है.

पीएम के घाटी में पहुंचने की उम्मीद के बीच कश्मीर की बीजेपी इकाई ने पीएम के स्वागत के लिए तैयारियां शुरू कर दी है. कार्यक्रम के लिए भी तैयारियां तेज कर दी गई है. कश्मीर बीजेपी के नेता मुहम्मद आरिफ ने कहा, ” तीसरी बार पीएम बने मोदी जी की कश्मीर में मेजबानी करना हमारे लिए एक खास मौका और सम्मान की बात है.” पीएम मोदी ने इस से पहले मार्च में श्रीनगर का दौरा किया था. मार्च में अपनी यात्रा के दौरान पीएम मोदी ने बख्शी स्टेडियम में एक चुनावी रैली को संबोधित किया था, जिसमें सरकारी कर्मचारियों सहित कई लोग हिस्सा बने थे.

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.